जम्मू : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिला में बुधवार को दो बसों की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि आज शाम नानके चक के पास एक बस ने दूसरे को टक्कर मार दी, जिसके कारण तीन यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक बस पर्यटकों को लेकर जा रही थी।
उन्होंने कहा,“दो मृत पंजाब निवासी थे और तीसरे की पहचान सांबा के निवासी के तौर पर हुयी है।” पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।
