गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वृद्धा को लात मारने वाला हैड कॉन्स्टेबल निलम्बित

जयपुर : राजस्थान के पाली जिले के आनन्दपुर कालू थाना क्षेत्र में एक हैड कांस्टेबल को वृद्धा को लात मारने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के निर्देश पर आनंदपुर कालू थाना क्षेत्र में बलाड़ा गांव की अस्थायी चौकी में तैनात हैड कांस्टेबल उमराव खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया ।
श्री मिश्रा ने बुधवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पर संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और वृद्धा को लात मारने वाले हैड कांस्टेबल को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि एक मामले में अपने बेटे को छुड़ाने थाने आई वृद्धा को लात मार देने का मामला सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *