जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में आज एक आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय से साठ किलोमीटर दूर मारडूम थाना के आरक्षक नेवरु बेंजाम को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस हत्या में नक्सलियों द्वारा वारदात करने की संभावना है।
पुलिस के अनुसार आरक्षक नेवरु बेंजाम आज तड़के अपने परिजनों के साथ ग्राम मरकीकोडरी में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था, सुबह जब वापस लौट रहा था, रेखा घाटी के पास कुछ अज्ञात लोगों ने आरक्षक को गोलीमार कर हत्या कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर तफतीश कर रही है।
आरक्षक की गोली मारकर हत्या
