गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

श्रीगंगानगर : राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के मटीली राठान थाना क्षेत्र में दौलतपुरा गांव में एक युवक की नृशंस हत्या करने के मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए आज दो युवकों हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार मृतक जगदीश मेघवाल (25) का आज दोपहर बाद गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पूर्व मृतक के परिवारजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उड़ गए। उन्होंने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। काफी संख्या में लोग मृतक के घर के पास धरना देकर बैठ गए।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भंवरलाल मेघवाल वह कुछ अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा संचालित किए जाने पर दोपहर को परिवारजन अंतिम संस्कार करने को सहमत हो गए। पुलिस की ओर से आश्वस्त किया गया कि मुकदमे में जिन दो आरोपियों का नाम आया है, उनसे पूछताछ कर अन्य युवकों के शामिल होने के बारे में जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक जगदीश छह नवंबर की रात 10 महावीर सहारण की ढाणी में काम करने के बाद घर आ रहा था। तभी घर के पास ही पुरुषोत्तम मेघवाल और अजय नामक युवकों से उसका झगड़ा हो गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जगदीश को बीकानेर रैफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार-बुधवार की रात को उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *