मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 25 पैसे की गिरावट लेकर 81.72 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया 45 पैसे मजबूत होकर 81.47 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया 14 पैसे गिरकर 81.61 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह लिवाली के दबाव में 81.92 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक आ गया। हालांकि बिकवाली होने से यह 81.54 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले सत्र के 81.47 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 25 पैसे की गिरावट लेकर 81.72 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
रुपया 25 पैसे फिसला
