पुलिस मूक गवाह
चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के महासचिव तरुण चुघ ने आज आरोप लगाया कि पंजाब में गन कल्चर फलफूल रहा है और पुलिस मूक गवाह बन चुकी है। श्री चुघ ने कोटकपूरा में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की हत्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था मशीनरी पूरी तरह चरमरा गयी है। रोेज हत्याएं हो रही हैं और अपराधी खुले घूम रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस, जिसका काम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, पंगु बन चुकी है और प्रदेश में भय और आतंक का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को ‘आतंक की राजधानी‘ बना दिया है और गन कल्चर फूल रहा है जो सीमाई प्रदेश के लिए ठीक नहीं है।
