गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मालदीव में आग से नौ भारतीय समेत दस की मौत

माले : मालदीव की राजधानी माले में विदेशी कामगारों की बस्ती में लगी आग से नौ भारतीयों समेत दस लोगों की मृत्यु हो गयी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। समाचार प्रसारक अल जज़ीरा ने बताया कि हॉलिडे डेस्टिनेशन के रूप में विख्यात घनी आबादी वाले माले में एक इमारत के भूतल में स्थित गैरेज में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत की गयी। अधिकारियों ने बताया कि इमारत की ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किये गये हैं।
दमकल सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमें 10 शव मिले हैं। आग बुझाने में उन्हें लगभग चार घंटे लगे।” समाचार एजेंसी ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि मृतकों में नौ भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने ट्वीट कर आग की घटना की जांच का आदेश दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *