कपूरथला : पंजाब के कपूरथला जिला उपायुक्त विशेष सारंगल ने ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने तथा लम्बे अर्से से गैर हाजिर रहने के आरोपों में सुलतानपुर लोधी के जट्टा सराय में तैनात राजस्व पटवारी कुलदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। श्री सारंगल के आदेश के अनुसार निलम्बन अवधि के दौरान निलम्बित पटवारी का मुख्यालय भोलथ तहसील रहेगा। एसडीएम सुलतानपुर लोधी को इस पटवार हलके का अतिरिक्त प्रभार किसी अन्य को सौंपने के निर्देश दिये गये हैं। उन्हाेंने कहा कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
