गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूपी स्टेट सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप 12 नवंबर से

लखनऊ : लखनऊ समेत 25 जिलों के 500 खिलाड़ी 12 से 13 नवंबर तक लखनऊ में होने वाली यूपी स्टेट सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2022 में पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करने उतरेंगे। कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय इस चैंपियनशिप का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुद्देशीय हाल में किया जाएगा। कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष टीपी हवेलिया व महासचिव जसपाल सिंह ने चैंपियनशिप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चैंपियनशिप में 78 स्वर्ण, 78 रजत व 156 कांस्य पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा होगी।

चैंपियनशिप में बालक व बालिकाओ में कुमिते के 62 भार वर्ग व काता की 16 श्रेणियों सहित कुल 78 वर्गो के मुकाबले होंगे। हवेलिया ने बताया कि इस चैंपियनशिप के माध्यम से आगामी अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश की कराटे टीम का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *