गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किरण नेगी के हत्यारों को बरी करने के विरोध में कैंडल मार्च

नई दिल्ली : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड के प्रवासियों के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किरण नेगी हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को यहां गढ़वाल भवन से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौक तक कैंडल मार्च निकाला जिसमे गंगोत्री पर्वतीय कांग्रेस, गढ़वाल हितेषी सभा और कई राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठनों के नेता शामिल थे।
श्री रावत ने इस मौके पर कहा कि वह उच्चतम न्यायालय का फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन यो अपराध किसने किया इसका पता लगाना जरूरी है। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने अपराधियों को फांसी देने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के हत्या के सभी संदिग्धों को बरी कर दिया है। प्रदर्शनकारियोंके अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला। अपराधियों ने किरण नेगी की 9 फरवरी 2012 को दिल्ली के छावला क्षेत्र से अगवा कर सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *