गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : एयरफोर्स ऑफिसर का परिवार ख़त्म

कार डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ी, उत्तराखंड का था परिवार

सुमेरपुर (पाली) : ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में एयरफोर्स जवान के पूरे परिवार की मौत हो गई। उनकी पत्नी और दोनों बच्चों ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों के शव फंस गए। पुलिस ने बड़ी मशक्कत से शवों को बाहर निकाला। हादसा पाली-सुमेरपुर बॉर्डर पर शिवगंज-सुमेरपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। ्रस्क्क बाली बृजेश सोनी ने बताया कि एयरफोर्स ऑफिसर गुलाब सिंह नेगी कार से गुजरात के कच्छ-भुज में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। उनकी पत्नी अनिता नेगी, बेटा अनिरूद्ध और 10 साल की बेटी साथ थी। हादसे में चारों की मौत हो गई। यह परिवार उत्तराखंड का रहने वाला है। शवों को सुमेरपुर सरकारी हॉस्पिटल में रखवाया गया है। कच्छ-भूज जाते समय यह हादसा हो गया।
कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक से टकराई
एसपी बाली बृजेश सोनी ने बताया कि एयरफोर्स जवान उत्तराखंड से गुजरात जाते हुए शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सुमेरपुर से सिरोही की ओर निकल रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे 62 पर बीपी पेट्रोल पंप के पास कार के सामने अचानक एक पशु आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार का बैलेंस बिगड़ गया। बैलेंस बिगड़ने पर डिवाइडर को तोड़ते हुए कार पलट गई।
कार में फंसा परिवार
इस दौरान सामने से आ रहा ट्रक कार को खींचते हुए ले गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पूरी कार दब गई। ऊपर और साइड का हिस्सा पूरा टूट गया। एयरफोर्स जवान का पूरा परिवार कार में फंस गया। हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। मौके से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से चारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों दम तोड़ चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *