कोर्ट की छठी मंजिल से लगाई छलांग, युवती के हाथ-पैर तोड़ फेंककर भागा था
फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में 19 वर्षीय रोशनी की हत्या करने वाले प्रेमी ने पुलिस हिरासत में कोर्ट की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी के छत से कूदने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुजेसर पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी महेंद्र को बल्ल्भगढ़ बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच की सिफारिश की है।
बता दें कि सेक्टर 23-्र संजय कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह (26), डबुआ कॉलोनी की रहने वाली रोशनी (19) के बेरहमी से हाथ पैर तोड़कर सोहना मोड़ के पास फेंककर भाग भाग गया था। कई घंटों तक रोशनी रोड पर तड़फती रही। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे आसपास के लोगों ने रोशनी को रोड पर पाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन रोशनी की मौत हो चुकी थी।
कोर्ट रूम में खड़ा था, दौड़कर लगाई छलांग
मुजेसर थाना पुलिस ने आरोपी महेंद्र सिंह को गुरुवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बल्लभगढ़ बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसका मेडिकल कराने के बाद संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज समेत 3 पुलिसकर्मी उसे कोर्ट में पेश करने लाए थे। आरोपी को छठी मंजिल स्थित गगनदीप गोयल की कोर्ट में पेश करना था।
महेंद्र सिंह कोर्ट में खड़ा था। उसके पीछे भी 3 पुलिसकर्मी खड़े थे। उसने उन सभी को चकमा देकर कोर्ट रूम से बाहर आया और गैलरी में आकर छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद वकीलों का कहना था कि एक दो पुलिसकर्मी उसके पीछे भी दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना में पुलिस ने मजिस्ट्रेट जांच के लिए सिफारिश की है।
दूसरे लड़के से बातचीत के शक में की हत्या
पुलिस का कहना है कि आरोपी की मुलाकात मृतका रोशनी के साथ 3 साल पहले प्राइवेट कंपनी में हुई थी। जिसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे और प्रेम करने लगे थे। आरोपी पहले से शादीशुदा था। जिसके 2 बच्चे भी हैं। आरोपी की पत्नी ने यूपी के हाथरस में तलाक का केस डाला हुआ है। आरोपी को शक हुआ कि रोशनी किसी अन्य लड़के से बातचीत करती है जिसके कारण गुस्से में आकर उसने पीट-पीटकर हत्या कर दी।
शादीशुदा होने का पता चलते की बात बंद
बताया जाता है कि मृतका रोशनी को जब इस बात का पता चला कि उसका प्रेमी महेंद्र शादीशुदा है तो उसने बातचीत करना कम कर दिया। करीब एक साल पहले से वह उसे इग्नोर करने लगी थी। इसी बात से महेंद्र उससे नाराज चल रहा था। बुधवार रात कंपनी से छुट्टी होने के बाद रोशनी को मिलने के लिए बुलाया था।
फरिदाबाद में गर्लफ्रेंड के हत्यारे ने की खुदकुशी
