गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किन्नर समाज द्वारा आयोजित सामुहिक विवाह

समारोह में 10 गरीब बेटियों की शादी रचाई

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में किन्नर समाज की तरफ से आयोजित सामुहिक विवाह समारोह में शुक्रवार को 10 गरीब बेटियों की धूमधाम के साथ शादी रचाई गई। पिछले 10 वर्षों से साम्प्रदायिक सद्भाव की मिशाल के रूप में आयोजित होने वाले किन्नर समाज के इस सामुहिक बिबाह समारोह में इस बार भी एक ही पंडाल के नीचे पंडितो के मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मान कर वर वधु ने फेरे लिए गए तो वही दूसरी तरफ काजी ने निकाह पढ़ कर मुस्लिम समाज की एक बेटी को भी वैवाहिक बन्धन के सूत्र में पिरोया।
किन्नर समाज की प्रधान नगर निगम में पूर्व पार्षद नीतू मौसी की तरफ से आयोजित होने बाले इस सामुहिक बिबाह समारोह में किन्नर समाज की तरफ से कन्यादान के रूप में नवविवाहित जोड़ो को दुल्हन को पहनने वाले सोने चांदी के सभी गहने, फ्रीज, बर्तन, बेड सहित सभी जरुरत का सामान दिया जाता है जिसे नीतू मौसी पूरे साल घरों में जाकर मिलने बाली बधाइयो की रकम को इकट्ठा कर खरीदती है और गरीब कन्याओं की शादी कर उन्हें उपहार स्वरूप दे देती है। दस बेटियों की शादी में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में बाराती और घराती भी मैरिज होम पहुंचे जहा सभी के लिए खाने का इंतजाम किया गया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को किन्नर समाज का यह 11 वां सर्वधर्म विवाह सम्मेलन था। इससे पूर्व आयोजित सर्वधर्म विवाह सम्मेलनो में अब तक 110 गरीब कन्याओं की शादी कराई जा चुकी है। नीतू मौसी का कहना है की भगवान ने हमारा जीवन तो कुछ अलग तरह का दिया है। मगर हम इस जीवन को सार्थक करने के लिए अच्छे कार्य कर सके और गरीब बेटियों के हाथ पीले करा सके यही भगवान के लिए हमारी वंदना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *