कोटा : राजस्थान में कोटा के किशोरपुरा क्षेत्र में आज सुबह एक युवक को सरे आम छर्रा लहराते हुए दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (शहर) केसर सिंह शेखावत ने बताया कि किशोरपुरा में ईदगाह के पीछे एक पार्क के पास एक बदमाश के हाथ में छुर्रा लिए हुए सरे आम घूमते हुये लोगों में दहशत फैलाने की सूचना मिलने के बाद गश्त कर रही पुलिस की टोली मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी करके उस युवक को छुर्रे सहित गिरफ्तार कर लिया।
श्री शेखावत ने बताया कि पकड़े जाने के बाद पूछताछ में उसने अपना नाम शोएब उर्फ़ सॉफ़्टी (22) बताया जो वर्तमान में दादाबाड़ी क्षेत्र के वक्फ़ इलाके में रह रहा है। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
सरेआम छुर्रा लहरा कर दहशत फैलाने का आरोपी गिरफ्तार
