गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

करोडों रूपयों का दो नंबर का व्यापार उजागर

श्रीगंगानगर : राजस्थान में वाणिज्यिक कर विभाग.स्टेट जीएसटी विभाग ने हनुमानगढ क्षेत्र में दो नंबर में कारोबार करने वाली 9 बोगस फर्मों पर कार्यवाही की है। श्रीगंगानगर में अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्रसिंह ने बताया कि हनुमानगढ में अजीतपुरा में स्क्रेप का कारोबार कर रही बोगस फर्म का सर्वे किया गया,जिसमे 3.50 करोड की बोगस एवं संदिग्ध बिलिंग पाई गयी। इससे पूर्व विभाग द्वारा आठ बोगस फर्मों को पकडा, जिनमें 4.15 करोड की कर चोरी सामने आई है।
इन फर्मों द्वारा 20 फर्जी फर्मों से इन्वार्ड कर , 30 फर्जी फर्मों को आउटवार्ड बिल सप्लाई की। इनमें से अधिकतर फर्में राज्य बाहर की हैं। इन बोगस फर्मों से 20 लाख रूपये राजकोष मे जमा करवा लिये गये हैं। विभाग बोगस बिल जारी करने वाले तथा बोगस आईटीसी को पास ऑन करने वाले व्यापारियों, विशेष तौर पर बोगस बिल जारी करने या आईटीसी लेने अथवा पासऑन करने वालों पर गहन निगरानी रखे हुये है।इनका अलग से रिकॉर्ड विभाग स्तर पर तैयार कर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *