श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में मौसम शुष्क रहने के बावजूद न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि लद्दाख में द्रास शून्य से 10.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। लेह में रात का तापमान शून्य से 8.3 और करगिल में शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
कश्मीर के दो पर्यटन स्थल बारामूला जिले के गुलमर्ग और अनंतनाग जिले के पहलगाम में लगातार ठंड जारी है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में रात का तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा, शोपियां और बांदीपोरा में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।
श्रीनगर में न्यूनतम तापतान 1.2 डिग्री सेल्सियस तथा जम्मू में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहने की संभावना है और कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है तथा ताजा पश्चिमी विक्षोभ के रविवार शाम से कश्मीर को प्रभावित करने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के तापमान में गिरावट जारी
