ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अकादमी टेकनपुर में 14 से 26 नवंबर तक घुड़सवारी स्कूल में 41वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी चैंपियनशिप एवं माउण्टेड पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन बीएसएफ महानिदेशक पंकज कुमार सिंह करेंगे।
इस संबंध में आज अपर महानिदेशक एवं निदेशक बीएसएफ अकादमी सोनाली मिश्रा, आयोजन सचिव एसएस गेहलोत एवं सहायक आयोजन सचिव कमांडेंट नरेश तेहलान ने संवाददाताओं को बताया कि ऑल इंडिया स्पोर्ट कंट्रोल बोर्ड ने इस वर्ष बीएसएफ टेकनपुर अकादमी को स्पर्धा कराने की जिम्मेदारी दी है। इसमें केन्द्रीय पुलिस बलों एवं विभिन्न राज्य पुलिस की 18 टीमों के लगभग 300 घोड़े और छह सौ से ज्यादा घुड़सवार, जिसमें चार महिला भी हैं, भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ टेकनपुर सातवीं बार इस स्पर्धा का आयोजन कर रहा है।
निदेशक सोनाली मिश्रा ने बताया कि स्पर्धा में 35 रोमांचक प्रतियोगिताएं होंगी।
अभा पुलिस घुड़सवारी चैंपियनशिप एवं माउण्टेड पुलिस डयूटी मीट 14 से
