नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने गृह ऋण की ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। इसके अलावा बैंक प्रोसेसिंग शुल्क भी माफ कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने शनिवार को एक बयान में कहा कि बैंक ने गृह ऋण की ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की छूट देने का फैसला किया है, जिससे यह 8.25 प्रतिशत हो गयी है। यह विशेष दर 31 दिसंबर, 2022 तक उपलब्ध है। बैंक के अनुसार, यह उद्योग में सबसे कम और सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी गृह ऋण ब्याज दरों में से एक है।
