गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली मेट्रो के 67 स्टेशनों पर आईआईटीएफ 2022 के टिकट

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के 67 स्टेशनों पर भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2022 के प्रवेश टिकटों की बिक्री 14 नवंबर से की जाएगी, जिन्हें ग्राहक सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक खरीद सकते हैं।

डीएमआरसी ने शनिवार को आधिकारिक बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट (पीटीएमडी) मेट्रो स्टेशन पर आईआईटीएफ के टिकटों की बिक्री नहीं की जाएगी। यात्री की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए इस स्टेशन और अन्यों पर मेट्रो टिकट के लिए अतिरिक्त काउंटर, सुरक्षाकर्मी, अधिकारियों और स्टाफ को नियुक्त किया गया है।
देश की राजधानी में आईआईटीएफ 2022 का आयोजन 14-19 नवंबर तक होगा जिसमें शुरुआती पांच व्यापारिक दिन होंगे और इसके बाद सभी सामान्य दिन हैं। व्यापारिक दिनों में वयस्क के लिए टिकट की कीमत 500 रुपये और बच्चों के लिए 150 रुपये हैं। सामान्य दिनों में सप्ताहंत और अवकाश पर टिकट के लिए वयस्कों को 150 रुपये और बच्चों को 60 रुपये देने होंगे। इससे अलग सोमवार से शुक्रवार के वयस्कों का शुल्क 80 रुपये और बच्चों के लिए 40 रुपये तय किए गए हैं।
डीएमआरसी के एक बयान के अनुसार रेड लाइन पर शहीद स्थल न्यू बस अड्डा, मोहन नगर, दिलशाद गार्डन, शाहदरा, सीलमपुर, इंद्रलोक, नेताजी सुभाष प्लेस, रोहिणी पश्चिम और रिठाला स्टेशन पर टिकट उपलब्ध होंगे जबकि येलो लाइन पर समयपुर बादली, जहांगीर पुरी, आजादपुर, गुरु तेग बहादुर नगर, विश्वविद्यालय, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली हाट आईएनए, साकेत, सिकंदरपुर और हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से टिकट प्राप्त किए जा सकेंगे।
ब्लू लाइन पर टिकट नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, सेक्टर-52 नोएडा, नोएडा सिटी सेंटर, नोएडा सेक्टर-15, अक्षरधाम, इंद्रप्रस्थ, मंडी हाउस, बाराखंबा, आर.के.आश्रम, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, शादीपुर, कीर्ति नगर, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, उत्तम नगर पूर्व , द्वारका मोड़ और द्वारका जबकि इसी लाइन पर वैशाली, आनंद विहार आईएसबीटी, कड़कड़डूमा, प्रीत विहार, निर्माण विहार और लक्ष्मी नगर स्टेशन पर टिकट मिलेंगे।
बयान के अनुसार ग्रीन लाइन पर पंजाबी बाग, पीरागढ़ी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह, वायलेट लाइन पर कश्मीरी गेट, दिल्ली गेट, आईटीओ, लाजपत नगर, कालकाजी मंदिर, गोविंद पुरी, बदरपुर बॉर्डर और राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़,पिंक लाइन पर मजलिस पार्क, सरोजनी नगर, मयूर विहार-I, वेलकम और शिव विहार पर आईआईटीएफ के प्रवेश टिकट मिलेंगे।
मजेंटा लाइन पर जनकपुरी वेस्ट, पालम, मुनिरका, हौज खास, बोटेनिकल गार्डेन, ग्रे लाइन पर डांसा बस स्टैंड और एयरपोर्ट लाइन पर द्वारका सेक्टर-21 पर ग्राहक टिकट खरीद सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *