गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीजेपी ने जारी की 232 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

दिल्ली के भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी, गौतम गंभीर और मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र में भारी आक्रोश

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने अगले महीने होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के चुनाव के लिए शनिवार को 232 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने एक बयान में कहा कि शेष 18 उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी। इस लिस्ट में नौ पूर्व मेयर, 52 पूर्व पार्षद, तीन डॉक्टर, चार जिला अध्यक्ष शामिल हैं। भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की मंजूरी के बाद 232 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई।

इससे एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए 134 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की लंबी बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। सूची में 60 से अधिक महिलाएं हैं। पार्टी ने एक बयान में कहा कि 90 प्रतिशत टिकट जमीनी स्तर पर काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं।

एमसीडी चुनाव लड़ने के लिए टिकट की खातिर 20,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। इससे पहले दिन में, पार्टी ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की वहीं इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनावों के लिए पार्टी की 10 गारंटी भी जारी कीं। इन गारंटी में तीन ‘लैंडफिल’ स्थानों को साफ करना, भ्रष्टाचार मुक्त एमसीडी शामिल हैं। दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं। एमसीडी चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान कराए जाएंगे और मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *