गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नदी में नहाने गए तीन लड़के डूबे

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में नर्मदा नदी में नहाने विदिशा से आए तीन लड़के आज डूब गए, जिनमें से एक को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो अन्य तलाश की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना ने बताया कि विदिशा से चार लड़के रायसेन जिले में नर्मदा नदी में नहाने के लिए दोपहर आए थे। उनमें से एक दोस्त नहाने नहीं उतरा, जबकि दूसरे अंशुल नेमा को बचा लिया गया है।

बाकी दो चेतन राजपूत और राजकुमार राजपूत की सर्चिंग जारी है। नर्मदा नदी के केतोघान पर थाना प्रभारी, तहसीलदार दल बल के साथ पहुंच गए हैं। डूबे हुए दोनों लड़कों की सर्चिंग एनडीआरएफ टीम के द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *