गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी महिला पर्यटकों को रेलवे अधिकारी ने किया गाइड

कोटा : पश्चिमी-मध्य रेलवे के कोटा मंडल के एक रेलवे अधिकारी ने राजस्थान के पर्यटन स्थलों पर घूमने वाली फ्रांस की दो महिला पर्यटकों का उचित मार्ग निर्देशन किया। फ्रांस की यह दोनों महिला पर्यटक राजस्थान के पर्यटन स्थलों के बारे में पर्याप्त जानकारी नही होने के कारण आज कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर चिंतित हालत में घूमती हुई नजर आ रही थी। इन दोनों महिला पर्यटकों को चिंतित देखकर उनकी मदद के लिए कोटा मंडल के वाणिज्य विभाग के एक अधिकारी आगे आए और उन्होंने महिला पर्यटकों का मार्गदर्शन करते हुये।
पश्चिमी-मध्य रेलवे के कोटा मंडल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दरअसल आज हुआ यूं कि कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर राजस्थान राज्य के पर्यटन स्थलों को घूमने के उद्देश्य से पेरिस (फ्रांस) की दो महिला पर्यटक जानकारी के अभाव में चिंतित प्रतीत घूम रही थी। स्टेशन पर अपनी ड्यूटी के दौरान स्टेशन घूमती पर्यटकों को चिंतित देख उनकी सहायता करते हुए कोटा स्टेशन अधीक्षक वाणिज्य पीएन गुप्ता ने कोटा मंडल में कई प्रसिद्ध पर्यटक एवं तीर्थस्थल हैं जैसे कोटा के चंबल गार्ड़न, राणाप्रताप सागर बांध, रावतभाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट, गांधी सागर बांध, सेवन वंडर पार्क, बूंदी किला, रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान और सवाई माधोपुर किला, भरतपुर में विश्व प्रसिद्ध केवलादेवी पक्षी अभयारण्य, लोहगढ़ किला, लक्ष्मण एवं गंगा महारानी जी का मंदिर एवं श्रीमहावीरजी में जैन मंदिर के बारे में जानकारी दी।
इस जानकारी के आधार पर इन दोनों महिला पर्यटकों ने उन्होंने सवाई माधोपुर के पर्यटन स्थल देखने की इच्छा जताई जिस पर स्टेशन पयवेक्षक ने उनको यात्रा टिकट एवं सवाई माधोपुर जाने वाली गाड़ी के बारे मार्गदर्शन किया। जिससे दोनों विदेशी महिला पर्यटक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेल प्रशासन की तारीफ की साथ ही साथ कोटा रेलवे स्टेशन को बेहतर स्वच्छता वाला रेलवे स्टेशन बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *