गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नहर में तीन बालिकाएं डूबी

कोटा : राजस्थान के कोटा जिले में डूबने की अलग-अलग मामलों में आज शाम तक दो बालिकाओं सहित चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए थे, जबकि दो अभी भी लापता हैं, जिनकी जिनको तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार कोटा जिले में सुल्तानपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में डाबर गांव के पास दांई नहर में आज सुबह एक बालिका अचानक नहर में गिर गई और पानी के तेज बहाव में बहने लगी। उसे बहता देखकर उसके साथ की दो बालिकाएं भी नहर में कूद गई, लेकिन तीनों ही डूब गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दांई नहर की डाबर ब्रांच में तीन बालिकाओं के बहने की सूचना मिलने के बाद कोटा से एसडीआरएफ और कोटा नगर निगम के बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए। इन बचाव दलों में शामिल गोताखोरों ने आज दिन भर गोते लगाकर नहर में डूबी तीन बालिकाओं में से दो राधा(18) और अर्चना (16) के शव बरामद कर लिये, जबकि तीसरी बालिका नंदिनी (12) अभी भी लापता है। शाम को अंधेरा हो जाने के कारण बचाव का काम रोक दिया गया जिससे अब कल प्रातः 6 बजे से फिर से शुरू किया जाएगा।
घटना के बाद आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर उमड़ पड़े। बालिकाओं के शव मिलने के बाद माहौल काफी गमगीन हो गया। मौके पर पुलिस और बचाव दल अभ्आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसके अतिरिक्त सुल्तानपुर में भी दो लड़के के डूबने की घटना हुई थी जिसमे से एक बालक सुरक्षित निकाल लिया गया था जबकि दूसरा बालक सूरज मेघवाल (15) को शाम तक भी कोटा से गई नगर निगम निगम के गोताखोरो की टीम निकलने की कोशिश करती रही लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण यहां भी रेस्क्यू सवेरे ही शुरू किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *