गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बदमाश ने बैंक में घुसकर लॉकर का ताला तोडने का किया प्रयास

अलवर : राजस्थान में अलवर के अकबरपुर में बदमाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में ताला तोड़कर अंदर घुसा एवं लॉकर का ताला तोड़ने का प्रयास करता रहा लेकिन गनीमत यह रही की उसे लॉकर का ताला तोड़ने में सफलता हासिल नहीं हुई और ऐसे में बैंक से कैश लूटते हुए बच गया।
शनिवार की रात हुई इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने ताले टूटने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया तो पुलिस के सामने आया की बैंक में रखा कैश, जेवरात व अन्य सामान सुरक्षित था। बैंक में लगे कैमरे की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में बदमाश बैंक के अंदर घूमता हुआ नजर आया ऐसे में बदमाश को चिन्हित कर पहचान करने के प्रयास जारी है।
थाना प्रभारी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बैंक के ताले टूटने की सूचना मिली थी इसके बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली बैंक की शटर का मुख्य ताला टूटा हुआ मिला इसके बाद बैंक में अंदर जाकर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए जिसमे एक व्यक्ति बैंक में घूमता हुआ नजर आया जिस पर बैंककर्मियों एवं इंजीनियरों की मदद से बदमाश का चेहरा साफ करके उसकी पहचान करने के प्रयास किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *