धार : मध्यप्रदेश के धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र में आज तड़के एक निर्माणाधीन मकान की दीवार से टकरा जाने के चलते तीन नाबालिगों समेत दुपहिया वाहन सवार चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। कुक्षी थाना पुलिस के अनुसार ग्राम आली के समीप सड़क किनारे निर्माणाधीन मकान से अनियंत्रित दुपहिया वाहन टकरा जाने के चलते चार आदिवासी लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
मृतकों की शिनाख्त प्रवीण (16), मुकेश (21), सतीश (15) और पंकज (14) के रूप में हुई है। मृतकों में तीन निसरपुर विकासखंड के साल खेड़ा और एक उमरी का निवासी बताया गया है। चारों मृतक आदिवासी समाज से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने घर लौट रहे थे।
