देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना को कोई नया मामला सामने नहीं आया
नई दिल्ली : देशवासियों के लिए राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटों में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोराना वायरस (कोविड-19) का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसी अवधि में सबसे ज्यादा असम राज्य में 2,504 मामलों में गिरावट देखी गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 219.80 करोड़ टीके लगाए गए।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 547 नये मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताय कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण से 3,385 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिससे अब कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,26,924 हो गयी है और स्वस्थ दर 98.79 प्रतिशत है और इसी अवधि में कोरोना महामारी से एक मरीज की मौत होने से, मृतकों की संख्या 5,30,532 तक पहुंच गयी है और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में केरल में कोरोना के 58 संक्रमित मामले घटने के बाद सक्रिय मामले घटकर 2,374 रह गए हैं और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 67,50,537 हो गयी है और इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों का आंकड़ा 7,14,31 पर बरकरार है जबकि कर्नाटक में कोविड-19 संक्रमण के 22 मामलों में कमी होने से, इनके मामलों की संख्या की कुल संख्या घटकर 1,859 रह गयी है और अब तक 40,28,221 लोग इस महामारी से मुक्त हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 40,302 स्थिर है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के 56 मामले घटकर 1,011 रह गए हैं। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 79,85,028 हो गयी और इसी अवधि में महामारी से एक मरीज की मृत्यु होने से, मृतकों की संख्या 1,48,401 हो गयी है। इसी अवधि में असम में 2,504 सक्रिय मामले घटकर 25 रह गये हैं। इस महामारी से स्वस्थ्य होने वालों की कुल संख्या 7,38,034 हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 8,035 है।
