गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस की टीम पर हमला, दो गिरफ्तार

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस की टीम पर हमला करने के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी। स्टेशन हाउस अधिकारी (एसएचओ) अजय कुमार सेठ ने कहा कि पूर्व मुख्य विकास परियोजना (सीडीएस) प्रभा देवी ने रामरायपुर गांव के निवासी प्रमेश कुमार राय पर पांच लाख रुपये बकाया को लेकर एक शिकायत दर्ज करायी थी।
उन्होंने कहा,“शिकायत के आधार पर रविवार शाम एक पुलिस टीम जांच के लिए राय के आवास पर पहुंची।” श्री सेठ ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस की टीम पर राय के परिवार ने हमला कर दिया जिसमें महिला हवलदार समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होनें कहा,“भदोही कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी महेश कुमार सिंह की शिकायत पर प्रमेश राय, आलोक राय, आदर्श राय और सोनम राय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।” एसएचओ ने कहा कि सोनम राय और आलोक राय को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्यों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *