श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग और श्रीनगर, लेह और मुगल मार्ग को सोमवार को बर्फबारी और पत्थर दरकने के कारण आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। एक यातायात पुलिस अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग आज सुबह बारिश होने के कारण पंथयाल मार्ग पर पत्थर गिरने शुरू हो घए जिससे यह मार्ग बंद हो गए।
केन्द्र शासित प्रदेश कश्मीर औप लद्दाख को जोड़ने वाला श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी मार्ग ताजा बर्फबारी के कारण मार्ग बंद होने के कारण, वाहनों का आवागमन रुक गया। उन्होंने बताया कि आज सुबह सोनमर्ग, गुमरी, कैप्टन और जोजिला पास वाले क्षेत्रों में अभी भी बर्फबारी जारी है।
जम्मू के पुंछ और राजौरी जिलों सहित दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले को जोड़ने वाला परंपरागत मुगल मार्ग में आज बर्फबारी होने पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी। इसके साथ ही उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल और बंदपोरा के गुरेज मार्ग पर आज हुई बर्फबारी से एक फुट तक बर्फ जम जाने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
कश्मीर में बर्फबारी से राजमार्गों पर आवाजाही बंद
