गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रेमी ने की हत्या, शव के किए 35 टुकड़े

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी की एक दिल दहलाने वाली घटना में एक प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके 35 टुकड़े कर दिए और शव ठिकाने लगाने के लिए उन्हें आसपास के इलाकों में फेंकता रहा। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव के टुकड़े तलाश रही है।
पुलिस ने बताया कि श्रद्धा मुंबई के एक काॅल सेंटर में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात आफताब पूनावाला से हुयी और दोनों के बीच प्रेम हो गया। श्रद्धा के परिजनों के रिश्ते को स्वीकार न करने के उपरांत यह जोड़ा दिल्ली आ गया और महरौली में एक फ्लैट किराये पर लेकर रहने लगा। दोनों के बीच कुछ समय तक चीजें ठीक रहीं लेकिन फिर शादी को लेकर झगड़ा शुरू हो गया।
पुलिस ने बताया कि श्रद्धा आफताब से शादी के लिए जिद कर रही थी, इसी को लेकर उनके बीच गत 18 मई को झगड़ा हुआ और आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने शरीर के 35 टुकड़े कर उन्हें रखने के लिए बड़ा फ्रिज खरीदा। आफताब अगले 18 दिनों तक आधी रात के बाद घर से निकलता और दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर श्रद्धा के शव के टुकड़े फेंकता। वह करीब दो किलोमीटर दूर जाकर जंगल में शवों के टुकड़े फेंकता था।
पुलिस के अनुसार घटना का खुलासा तब हुआ, जब श्रद्धा ने घरवालों का फोन उठाना बंद कर दिया था। उसके पिता आठ नवंबर को पुत्री से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे, जहां फ्लैट का दरवाजा बंद था। पिता ने महरौली पुलिस से संपर्क किया।शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आफताब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर श्रद्धा के शव के टुकड़ों की तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *