गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कर्नाटक में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर झगड़ा, पांच घायल

शिवमोग्गा : कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के भद्रावती में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो गुटों बीच झड़प में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक युवक गौतम ने अपने एक दोस्त जहीर को व्हाट्सएप पर जन्मदिन की बधाई दी थी, लेकिन उसने संदेश को अनदेखा कर।

दो सप्ताह बाद जब गौतम और उसके दोस्त हरीश ने जहीर को देखा तो वह गाली देने लगा और बात आगे बढ़ गई। गौतम और जहीर ने अपने-अपने दोस्तों को बुलवा लिया, जिससे आपस में मारपीट शुरू हो गयी । दोनों पक्षों के बीच झड़प में पांच लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि रिजवान नाम के शख्स को चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे मैकगैन अस्पताल में भर्ती कराया गया। झड़प के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। मामला दर्ज कर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *