गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फायरिंग करने की घटना का खुलासा, तीस गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फायरिंग तथा मारपीट के मामले में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार जाखड़ ने बताया कि 10 नवंबर को बानसूर के गांव रामनगर तिराहे के पास फायरिंग की घटना तथा मारपीट की घटना हुई थी जिसमें दो व्यक्ति धनेश यादव तथा जसवंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तथा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और फायरिंग तथा मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी दिनेश गुर्जर उर्फ दिनेश कोली, कालूराम उर्फ कालू सूद, बिल्लू उर्फ बल्लम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि वारदात में महेश मुगलपुर, कालू सूद, बल्लम माची, दिनेश कोली ढाकला एवं सोनू जाट मौठूका का नाम शामिल था। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। तथा अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *