गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोबाइल छीनने का विरोध करने दबंगों ने मार दी गोली

युवक की हालत नाजुक

प्रयागराज : प्रयागराज में बाइक सवारों ने एक युवक का मोबाइल छीनने की कोशिश की। जब युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी। युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत सामान्य है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी।
ये मामला परेड का है। मंगलवार की दोपहर बाइक सवार तीन युवकों ने एक साइकिल सवार का मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर दबंगों ने युवक को गोली मारकर भाग गए। पुलिस ने बताया कि झूंसी का रहने वाला 19 साल का शुभम साइकिल से परेड होते हुए घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार युवक पहुंच गए और उसका मोबाइल छीनने लगे।
आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और पैर में गोली मार दी।

इसके बाद आरोपी भाग गए। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर दारागंज पुलिस पहुंची और घायल को स्वरूपारानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरी तरफ कीडगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के जांच में जुट गयी। पुलिस बाइक सवार आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *