गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मिजोरम की पत्थर खदान में 8 मजदूरों के शव मिले

सोमवार रात धंसी थी खदान, काम कर रहे 12 मजदूर फंस गए थे
हनथियाल :
मिजोरम के हनथियाल जिले में सोमवार को एक पत्थर खदान ढह गई। हादसे में 12 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी। मंगलवार सुबह बीएसएफ की टीम ने 8 शवों को निकाल लिया है। घटना मौदढ़ इलाके में 14 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे हुई। बचाव टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
एसपी विनीत कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त ्रक्चष्टढ्ढरु इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के 13 मजदूर खदान में काम कर रहे थे। एक मजदूर वहां से भागने में सफल रहा, लेकिन 12 मजदूर नहीं निकल सके। वे मलबे में फंस गए। स्क्क ने बताया था कि शाम 7.30 बजे तक किसी भी मजदूर को निकालने में सफलता नहीं मिल सकी।
यह खदान पिछले ढाई साल से ऑपरेशनल है। सूत्रों के मुताबिक मजदूर दोपहर का खाना खाकर लौटे ही थे कि खदान ढह गई और वे उसके नीचे फंस गए। मजदूरों के साथ 5 खुदाई मशीनें और कई ड्रिलिंग मशीनें भी खदान में दब गई हैं। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और असम राइफल रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं। पास के लेइते गांव और हनथियाल कस्बे के लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *