गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस – ट्रक की भिडंत, दो की मौत 27 घायल

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में आज तड़के बस और ट्रक की जबर्दस्त भिडंत में बस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गयी और 27 अन्य घायल हो गए। इनमें आठ की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय भेजा गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रीवा से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) की ओर जा रही बस तड़के रीवा-प्रयागराज मार्ग पर टिकुरी गांव के समीप गिट्टी से लदे एक ट्रक में पीछे से टकरा गयी। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में बस चालक रज्जाक खान (40) और एक यात्री रामराज यादव (60), जो कि उत्तर प्रदेश के चंदौरी जिले का निवास है, उसकी मृत्यु हो गयी। वहीं दुर्घटना में घायल 27 यात्रियों में आठ गंभीर घायलों को रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय भेजा गया है।
बस में बैठे अन्य यात्री जिनकी मामूली चोटे थी या ठीक थे। उन्हें व्यवस्था कर बस से प्रयागराज उत्तर प्रदेश घर के लिए भेजा गया है। घटना स्थल पर रीवा आरटीओ भी पहुंचे, जिनके द्वारा बस की व्यवस्था की गयी है। घटना के बाद हाइवे में जाम की स्थिति बनी थी, लेकिन अब पूरी तरह से हाइवे खुल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *