गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या

मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक के निकट धुले में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में तैनात पुलिस निरीक्षक प्रवीण कदम ( 52) धुले स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले श्री कदम ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। श्री कदम पिछले तीन साल से धुले में तैनात थे। उनका परिवार नासिक में रहता है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था और सभी अधिकारी तथा कर्मचारी वहां काम कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि श्री कदम मंगलवार की शाम से अपने कमरे में आया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने लोहे के एंगल से रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उनके बेडरूम में एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उन्होंने खेद व्यक्त किया है कि गंगापुर थाने में हुए एक अपराध की घटना की ठीक से जांच नहीं की गई और मैं इसके लिए जिम्मेदार हूँ। उन्होंने सुसाइड नोट में कहा है कि गंगापुर थाने में जानलेवा अपराध की गलत जांच मेरी आत्महत्या का कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *