अलवर : राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में चिकानी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मौसम और उसका पड़ोसी रमेश मजदूरी करके बाइक पर बैठकर अपने घर बहादुरपुर जा रहा था तभी अचानक चिकानी में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें मौके पर मौसम की मौत हो गई और उसका साथी रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौसम के शव को मोर्चरी में रखवाया और घायल रमेश का इलाज ट्रॉमा वार्ड में चल रहा है
सड़क हादसा : बाइक सवार की मौत, एक घायल
