काकीनाडा : आंध्र प्रदेश में कडपा जिले के मल्लेपल्ली गांव के पास बुधवार तड़के टाटा मैजिक वैन और लॉरी की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और अन्य दो घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह हादसा आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ जब वैन ताडेपल्लीगुएम से विशाखापत्तनम की ओर जा रही थी। उस दौरान वैन अनियन्त्रित होकर लॉरी से जा टकरायी। दुर्घटना के समय वैन में कुल 13 व्यक्ति सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन की राजमुंदरी सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गए।
गनडेपल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों की पहचान नल्लाजेरला गांव के निवासी कोंडा (चालक), नारायणपुरम निवासी प्रसाद, उंद्राजावरम निवासी महेश हैं और नल्लाजार्ला निवासी मांगा के रूप में हुई। सभी इलुरु जिला से हैं। पेद्दापुरम उप मंडल पुलिस अधिकारी सुंकारा मुरलीमोहन ने घटनास्थल का दौरा किया। हादसे का कारण वैन चालक की लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाना माना गया है। जिसकी वजह से यह भीषण हादसा हुआ।
वैन ने लॉरी को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत
