गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झारखंड : चांदनी चौक का चोर गिरफ्तार

दो किलो सोना जप्त

चतरा : झारखंड की चतरा जिला पुलिस ने दिल्ली के चांदनी चौक में हुए ज्वेलरी की चोरी का खुलासा करते हुए चोर को गिरफ्तार कर दो किलोग्राम सोना जब्त किया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित प्रतापपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने 1036 ग्राम सोने का रिंग एवं 854 ग्राम सोने के ईयर रिंग के साथ छोटू रजक को गिरफ्तार किया है।
श्री कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि ज्वेलर्स दुकान में काम करने वाले दो नौकर दिल्ली के चांदनी चौक स्थित मनोज जायसवाल 1402 रिजाईन आर्क अपार्टमेंट वैशाली सेक्टर 05 के सिद्धी ज्वेलरी दुकान से सोने का इयर रिंग तथा नेकलेस सेट की चोरी कर फरार हो गए थे।

जिसके बाद प्रतापपुर पुलिस ने कोतवाली थाना दिल्ली पुलिस के सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस के साथ प्रतापपुर थाना क्षेत्र में कौरा गांव निवासी छोटू रजक के घर में छापेमारी कर चोरी की गई सामानों को बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कागजी कार्रवाई की जा रही है। चतरा पुलिस चोर को दिल्ली पुलिस को सौंपेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *