गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुष्कर्मी को फांसी देने की मांग को लेकर बरघाट मुख्यालय बंद

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट विकासखंड मुख्यालय दुष्कर्मी को फांसी देने की मांग को लेकर बंद रखा गया।
सूत्रों के अनुसार सिवनी जिले के बरघाट विकासखंड अंतर्गत ग्राम साल्हे टोला निवासी एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में सलीम खान को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस दुष्कर्म के मामले में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आज बरघाट बंद को पूरा समर्थन मिला, हिंदू संगठनों ने नगर में रैली निकाल राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया तथा मांग की गई कि दुष्कर्मी को फासी की सजा तथा आरोपी और उसके पिता व परिजनों की संपत्ति कुर्क किया जाए। आरोपी और उसके परिजनों को मिल रही शासन की कल्याण योजनाओं के लाभ से वचित किया जाए। इसके अलावा पीड़ित परिवार को 50 लाख रूपये की राशि प्रदाय किया जाकर शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *