पुणे : महाराष्ट्र में पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ढेकू गांव के समीप एक कार को एक वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना गुरुवार रात पुणे से मुंबई जा रही अर्टिगा कार के साथ हुई, जिसमें चालक और आठ लोग सवार थे। जब कार ढेकू गांव के समीप पहुंची तो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार पीछे से आ रही अज्ञात वाहन से टकरा गई।
