गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 10 पैसे फिसला

मुंबई : शेयर बाजार में जारी गिरावट के साथ ही आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 10 पैसे फिसलकर 81.74 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। इसी तरह पिछले कारोबारी दिवस रुपया 38 पैसे टूटकर 81.64 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे की बढ़त लेकर 81.59 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह बिकवाली से समर्थन पाकर 81.52 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी पहुंचा। हालांकि लिवाली होने से यह 81.78 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले सत्र के 81.64 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 10 पैसे फिसलकर 81.74 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *