गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गांधीनगर में बस ने स्कूल वैन को मारी टक्कर

आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
गांधीनगर :
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में शुक्रवार सुबह एक बस ने स्कूल के बच्चों से भरी एक वैन को टक्कर मार दी। बस की सीधी टक्कर से वैन पलट गई। हादसे में 8 बच्चों को चोटें आईं हैं। एक बच्चे की हालत गंभीर है, जिसे अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
10 बच्चे सवार थे वैन में
हादसा गांधीनगर के 6-सर्कल के पास हुआ। वैन 10 बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाईं साइड से फुल स्पीड में आ रही एक निजी बस वैन से टकरा गई। बच्चों की चीखों से पूरा इलाक गूंजने लगा। राहगीरों, बस में बैठे यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर प्राइवेट वाहनों से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।
8 बच्चों को मामूली चोटें आईं
हादसे के बाद सभी बच्चों को गांधीनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 8 बच्चों को मामूली चोटे आई हैं। एक बच्चे के सिर और कंधे में गहरी चोट आई है। उसे गांधीनगर से अहमदाबाद स्थित सिविल अस्ताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *