गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुलगाम में शिक्षिका की हत्या के मामले में पुलिस ने की छापेमारी

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने गत मई में एक शिक्षिका की हत्या की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को यहां के कुलगाम जिले में छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के सांबा की निवासी रजनी बाला की 31 मई को कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में हत्या कर दी गई थी, जहां वह एक शिक्षिका के रूप में तैनात थीं। एसआईयू ने शुक्रवार को जिला कुलगाम के दो अलग-अलग स्थानों पर अदालत से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि दो संदिग्धों के खिलाफ दर्ज मामलों से संबंधित दानो मुकंदपोरा के अब्दुल वकील शाह और कुलगाम शहर के ताहिर अहमद सोफी के आवास की तलाशी ली गई। छापेमारी के दौरान उचित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *