धार : मध्यप्रदेश के धार जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध हथियार को लेकर चलायी जा रही अभियान के तहत बड़ी मात्रा में अवैध हथियार जप्त किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अवैध हथियारों पर नकेल कसते हुए 79 अवैध देशी कट्टे, 6 पिस्टल, 60 जिन्दा कारतूस, 2 मोटर साईकिल के साथ नकबजनी के सोना चाँदी एंव नगदी करीबन आठ से नौ लाख रुपये किमती एंव समस्त जप्तशुदा सामग्री की किमत करीबन 18 लाख रुपये के साथ तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अवैध हथियार के मामले में विनोद सिंह, दीपक सिंह एवं जगत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
