गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जंगल में मिले युवक युवती के शवों की हुई पहचान

उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर जिले में गोगुंदा थाना क्षेत्र में उभेयश्वर के जंगल में पुलिस को आज मिले युवक एवं युवती के शवों की पहचान हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि उमेयश्वर के जंगल में केला बावडी के पास मिले युवक की पहचान जावरमाइन्स थाना क्षेत्र में पालोदरा गांव निवासी राहुल मीणा के रूप में हुई। मृतक राहुल पेशे से शिक्षक था।
उन्होंने बताया कि मृतक युवती की पहचान मदार गांव निवासी सोनू राजपूत के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतको के शव दो दिन पुराने है। मृतक युवक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ है जिससे लगता है कि दोनों की रंजीश वश हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एक मोबाइल एवं एक सिमकार्ड भी मिला है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। मृतकों के शवों को गोगुन्दा सामुदायिक चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *