गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वर्ली के समुद्र में दो बच्चे डूबे

मुंबई : महाराष्ट्र में वर्ली के पास अरब सागर में शुक्रवार की शाम दो नाबालिग बच्चे डूब गये जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया। बीएमसी आपदा नियंत्रण के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब नाबालिग कथित तौर पर दोपहर करीब 15.30 बजे वर्ली कोलीवाड़ा इलाके में विकास गली में समुद्र के पास खेल रहे थे। स्थानीय मछुआरों ने एक बचाव अभियान चलाया और मुंबई फायर ब्रिगेड टीम के आने से पहले सभी पांच बच्चों को समुद्र से निकालने में कामयाब रहे।
उन्होंने बताया कि कार्तिक चौधरी (08) और सविता पाल (12) को केईएम अस्पताल ले जाया गया , जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य आर्यन चौधरी (10) और ओमचंद्रजीत पाल (14) को निजी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि कार्तिकी पाटिल (13) का परेल में नागरिक संचालित केईएम अस्पताल में इलाज चल रह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *