गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

4 साल के बच्चे पर चाकू से हमला

वायनाड : केरल में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को एक पड़ोसी ने चार साल के बच्चे को चाकू मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक अधिदेव पर 16 नवंबर को मेप्पडी के पास पल्लिककावयल में उस समय उनके एक पड़ोसी ने हमला किया गया, जब वह और उसकी मां आंगनवाड़ी केंद्र जा रहे थे। हमलावर जितेश के पिता जयप्रकाश कोच्चि की एक फर्म में बिजनेस पार्टनर थे।

उसने व्यावसायिक विवाद के कारण चाकू से बच्चे और उसकी मां पर हमला किया। हमले में अधिदेव गंभीर रूप से घायल हो गया और अनिला का हाथ जख्मी हाे गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बालक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *