अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम बबेली समीप दो दिन पूर्व दूसरे की पत्नी को बाइक पर ले जा रहे युवक की अवैध संबंधों के शक में हत्या करने के मामले का पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार किया। हत्या के आरोपी बुचपुरी निवासी राधाकिशन मीणा ने स्वयं की पत्नी के साथ मुकेश मीणा के अवैध संबंधों के शक के चलते फायरिंग में गोली चला कर हत्या कर दी।
पुलिस ने हत्या के आरोपी राधाकिशन मीणा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में काम लिया गया देसी कट्टा एवं बाइक को जप्त किया है। पुलिस थाना के उपनिरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि बुचपुरी निवासी मुकेश मीणा 35 वर्ष की हत्या अवैध संबंधों के शक में गांव के राधाकिशन मीणा ने फायरिंग कर करना कबूल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
