जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक और एक युवती की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मझौली थानान्तर्गत सप्ताहिक बाजार में ओव्हर टेक करते समय मोटर सार्इ्रकिल सवार युवक व युवती ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गये। इस घटना में ट्रक युवक व युवती को रौंदते हुए निकल गया। जिसके कारण मोटरसाइकिल पर सवार प्रान्या श्रीवास्तव और प्रिंस सेन की घटना स्थल पर मौत हो गयी।
बताया गया कि सिहोरा निवासी प्रान्या श्रीवास्तव (19) अपने दोस्त प्रिंस सेन उम्र 23 साल के साथ मोटर साईकिल से किसी कार्य से मझौली आई थी। दोनों मोटर साईकिल से वापस लौट रहे थे। एक बैक के सामने युवक ने ट्रक को ओव्हर ट्रेक करने का प्रयास कर रहा था।
ओव्हर टेक करते समय मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर गिर गया और ट्रक की पिछले चके की चपेट में आ गये। ट्रक का पिछला चका दोनो के सिर को रौदते हुए निकल गया। घटना के बाद आरोपी चालक घटना स्थल में वाहन छोडकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
