गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जीएसटी के दो फर्जी अधिकारी गिरफ्तार

लोगों से 28 करोड़ रुपये ठगे

हैदराबाद : साइबराबाद स्पेशल ऑपरेशंस टीम (बालानगर) जोन ने खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर 18 लोगों से 28 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर फर्जी जीएसटी अधिकारी गिरोह का पर्दाफाश किया है।
साइबराबाद पुलिस ने शनिवार को यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में बुरुजुकिंडी नारायण गौड़ (37) राजन्ना सिरिसिला जिले का निवासी है जबकि दूसरा वारंगल जिले के एक निजी कर्मचारी मेरुगु शैलजा हैं।
आरोपियों के पास से 20 हजार रुपये नकद के अलावा तीन मोबाइल फोन, एक कार और एटीएम कार्ड भी बरामद किया है। आरोपियों ने खुद को जीएसटी के उच्च अधिकारियों के रूप में पेश किया और व्यवसायियों से यह कहते हुए संपर्क किया कि वे कम कीमत पर सोने के बिस्कुट और अन्य सोने के गहने प्राप्त करने में उनकी मदद कर सकते हैं क्योंकि इसे सीमा शुल्क विभाग द्वारा हवाई अड्डे पर जब्त कर लिया गया था और जीएसटी और अन्य विभागों में नौकरी देने का झूठा वादा भी किया था।
व्यवसायियों के समझाने के बाद दोनों ने उनसे मोटी रकम वसूल की और ठगी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *